GARIABAND | प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने देखा तो दे दी उसे मौत की सजा, जानिए पुलिस ने कैसे सुलझाई यह गुत्थी

गरियाबंद: पांच दिन पहले महिला ने अपने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भी पति को ढूंढने में जुट गयी पर ठीक पांच दिन बाद यानी आज पति की लाश उसके ही घर के पीछे से बरामद हो गयी। पुलिस जब इस मामले को सुलझाने में जुटी तब पता चला कि पति की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी।

मिली जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जय प्रकाश अग्रवाल के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी पत्नी सुमन ने लिखाई थी। जिसके बाद मृतक का शव उसके ही घर के पीछे कचरे में पड़ा मिला। उसके चेहरे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच दिया था। जब पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी तो उन्हें जय प्रकाश की पत्नी ने बदलते बयान पर शक हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

सुमन ने बताया कि उसका पड़ोसी गोलू साहू से अवैध संबंध है। एक महीने पहले जय प्रकाश ने गोलू और सुमन को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तब से उसका पत्नी से रोज विवाद होता रहता था। 29 दिसंबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति ने तुरंत गोलू साहू को फोन करके घर बुलाया और दोनों में विवाद हुआ। सुमन इस बात से इतना नाराज हो गयी की गोलू के साथ मिलकर जय प्रकाश की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को बोरे में ढक कर घर की छत से नीचे फेंक दिया था। रविवार को हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने सुमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वजह सामने आयी। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन अग्रवाल और उसके प्रेमी गोलू साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023