RAIPUR | क्या विदेशों से भी मंगवाई जाएगी कोरोना वैक्सीन? जानिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने क्या दिया जवाब

रायपुर: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। लगातार संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ ने सरकार के माथे पर पसीना ला दिया है। ऐसे में सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी दिखा रही है। पर सीमित संख्या में टीका उपलब्ध होने के कारण आबादी के अनुसार टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार विदेशों से भी वैक्सीन मंगा सकती है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी जानकारी दी है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि आबादी के अनुसार टीकाकरण न होने के कारण विदेशों से वैक्सीन मंगाने पर चर्चा हो रही है। कुछ राज्यों ने ग्लोबल टेंडर भी दिए हैं। पर इसका क्या नतीजा होगा, कौन भाग लेना, रेट कितना लगेगा, इस बात पर समीक्षा होगी। जैसे अन्य राज्यों के टेंडर खुलेंगे स्थिति साफ हो जाएगी।

आपको बता दें कि यूरोप, अमेरिका, रूस में वैक्सीन का निर्माण तेजी से हो रहा है। चूंकि वहां वैक्सीन सरप्लस है इसलिए दूसरे देशों में भी निर्यात की जा रही है। लेकिन पहले वह अपने नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे फिर निर्यात करेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023