JAGDALPUR | बस्तर में हुई कोरोना से जीत की शुरुआत, महरानी अस्पताल की स्टाफ नर्स दीपिका को लगा पहला टीका, देखें VIDEO

सोहेल रजा
जगदलपुर:
9 महीनों  के बाद वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार बस्तर वासियों को था। शनिवार को महरानी अस्पताल में कोरोना का पहला वैक्सिन लगाया गया। जिसका शुभआरंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। आज लगभग 100 लोगों वेक्सिनेशन लगेगा। वेक्सिनेशन लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी उत्साहित नजर आये। वैक्सिनेशन लगाने में 4 लोगों की टीम है। 2 लोग वैक्सिनेटर व 2 लोग होल्ड में रहेंगे। वैक्सिनेटर मुकेश्वरी कश्यप ,जयमनी कश्यप और होल्ड में हेमलता बघेल व महंती कश्यप है। ये सभी एनएम के पद पर है।

दीपिका को लगा पहला टीका
पहला टीका महारानी अस्पताल के स्टाफ नर्स दीपिका ठाकुर दवे उम्र 36 वर्ष को लगाया गया। दूसरा टीका मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सफाई कर्मी अशोक बघेल उम्र 28 वर्ष तथा तीसरा टीका महारानी अस्पताल के एएनएम हिना ठाकुर को लगाया गया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इद्रजीत चन्द्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ विवेक जोशी, डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी ,सिविल सर्जन डॉ प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023