KANKER | महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आत्महत्या की दर्दनाक घटना हुई है। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। तीनों की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली है।

जानकारी के अनुसार दुधावा चौकी के मुसूरपुट्टा गांव की घटना है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौजूद है। दोनों बच्चों और महिला की लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023