BILASPUR | महिला ने किया शादी से इंकार तो उसके 2 साल के बच्चे का किया अपहरण, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो साल के बच्चे के अपहरण के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दम्पत्ति के घर में रहने वाले युवक ने बच्चे का अपहरण किया था। वह बच्चे की मां से शादी करने के दबाव बना रहा था लेकिन महिला ने मना कर देने पर युवक ने बच्चे को अगवा कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कल्लू बापू उपनगर में रहने वाले राजा समुंद्रे के घर में रहता था। वह उसकी पत्नी को पसंद करने लगा था और बार-बार उस पर शादी के दबाव बना रहा था। जब महिला ने मना किया तो उसके दो साल के बच्चे को घुमाने के बहाने बाहर ले गया और अपहरण कर लिया।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। आरोपी और बच्चा पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से बरमाद किए गए। आरोपी बच्चे को लेकर ग्वालियर जाने की फिराक में था। जीआरपी से पुलिस को जानकारी मिली थी कि रविवार को एक युवक अपने साथ बच्चे को लेकर उसलापुर स्टेशन में घूम रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023