Tilda | महिला ने अपनी ही बेटी को 20 हजार में बेचा, शक न हो इसलिए लिखा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट, जानिए फिर क्या हुआ

तिल्दा: 22 जनवरी 2019 को महिला ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। जब पुलिस नाबालिग बेटी की तलाश में जुट गयी। करीब 23 महीने बाद पुलिस को उसकी बेटी मिली तो उसने बताया कि मां ने खुद ही अपनी बेटी का सौदा कर लिया था। पुलिस यह जानकार हैरान हो गयी। मां ने पैसों के लालच में उसकी शादी कर दी और उसका एक बच्चा भी हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को उसकी मां ने शादी का लालच देकर 20 हजार रूपयें में उत्तर प्रदेश के बांदा में विजय बहादुर खेंगर के पास बेच दिया था। नाबालिग को 5 दिसंबर को बरामद कर लिया गया और उसने पूछताछ में सारी कहानी बतायी। पुलिस ने विजय पर पैसा देकर अवयस्क लड़की से विवाह करने एवं उसका दैहिक शोषण करने का आरोप सिद्ध होने पर धारा 370, 370ए, 376 एवं 46.17 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023