RAIPUR | कोरोना वैक्सीन लगवाने में महिलाएं आगे, 3 लाख से ज्यादा लोगों को अब तक प्रदेश में लग चुका है टीका

रायपुर: कोरोना से बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान में महिलाओं ने बाजी मारी है। प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले 3 लाख से अधिक महिलाओं ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। जारी अभियान के चलते यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

जल्द ही शत-प्रतिशत महिलाओं का पूर्ण वैक्सीनेशन हो जाएगा। कोरोना टीका के आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 67 लाख 75 हज़ार 191 महिलाओं को कोरोना का टीका लगा चुका है। वहीं अब तक 1 करोड़ 64 लाख 77 हज़ार 18 पुरुषों को वैक्सीन की खुराक दी गई है। प्रदेश में अब तक कुल 3 करोड़ 34 लाख 74 हज़ार 996 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023