बातचीत से ठीक पहले जेलेंस्की की रूस को चेतावनी, यूक्रेन पीछे हटने को तैयार नहीं

मास्को: यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। 

जेलेंस्की ने दी रूस को चेतावनी

रूस और यूक्रेन की बीच थोड़ी देर में बातचीत होने जा रही है। हालांकि, यूक्रेन बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। वार्ता से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोदिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने रूसी सैनिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि, अपनी जान बचाओ और देश छोड़कर चले जाओ। 

संघर्ष विराम का एलान करे रूस- यूक्रेन

यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत से ठीक पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, रूस तुरंत संघर्षविराम की घोषणा करे और यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुला ले। 

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेने जाएंगी दो और उड़ानें

यक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी के लिए इंडिगो की दो फ्लाइट रोमिनिया और हंगरी भेजी जाएंगी। इंडिगो की ओर से एक बयान में कहा गया है कि, वह ऐसी और भी फ्लाइट संचालित करने के लिए अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

यूक्रेन के समर्थन में लातविया की संसद में प्रस्ताव

यूक्रेन के समर्थन में लातविया की समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके मुताबिक, अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने लातविया जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। 

रूस ने कीव के नागरिकों को सुरक्षित जाने को कहा

रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि, अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।  

बेलारूस में थोड़ी देर में शुरू होगी वार्ता

रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू होने से पहले रूसी सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है। इसकी पुष्टि यूक्रेनी सेना की ओर से की गई है। बेलारूस में किसी भी पल दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, रूसी प्रतिनिधिमंडल, यूक्रेन के दल का इंतजार कर रहा है। 

कीव में हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू

यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। छात्रों से कहा गया है कि, सुरक्षित निकासी के लिए विशेष ट्रेनें तैयार की गई हैं। इनके माध्यम से सभी छात्रा यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में शरण ले लें, जिससे उनकी निकासी की व्यवस्था की जा सके। दरअसल, यूक्रेन के पश्चिमी शहर रूसी आक्रमण से प्रभावित नहीं हैं। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023