अंतिम सफर ; अजित जोगी के पार्थिव शरीर को 9 बजे तक सागौन बंगले में रखा जाएगा ; कल बिलासपुर के मरवाही सदन में भी हो सकेगा उनका अंतिम दर्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्राथम मुख्यमंत्रीअजीत जोगी का आज 74 साल की उम्र में आज निधन हो गया। 20 दिन तक नारायणा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्कार गौरेला में किया जायेगा। इससे पहले अब से कुछ देर बाद सागौन बंगला में उनका शव ले जाया जायेगा और आम लोगों के दर्शनार्थ उनका शव रखा जायेगा। रात 9 बजे तक उनका अंतिम दर्शन किया जा सकेगा।

अजीत जोगी का पार्थिव शरीर उसके बाद बिलासपुर ले जाया जायेगा, वहां मरवाही सदन में उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा, उसके बाद उनका पार्थिव शरीर रतनपुर-कोटा के रास्ते अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होगा। कल दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023