कोरोना से उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन हो गया है। वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। कमल रानी वरुण यूपी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं। कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वह 62 वर्ष की थीं।

कमल रानी वरुण 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं। आज सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं श्रीमती कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023