जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का हुआ चुनाव, जानिए किसने मारी बाजी

फारूक मेमन

गरियाबन्द : भारी गहमागहमी के बीच जिले भर में संपन्न हुए जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के में गरियाबंद में लालिमा पारस ठाकुर 16 में से 13 वोट पाकर जनपद अध्यक्ष बनी. वहीं प्रवीण यादव 16 में से 13 वोट पाकर पुनः जनपद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसी तरह, देवभोग में जनपद अध्यक्ष पद पर पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल फिर से अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा निर्विरोध चुने गए,  मैनपुर में जनपद अध्यक्ष पद पर नूरमति मांझी चुनी गई.

इसी तरह फिंगेश्वर में पुष्पा साहू अध्यक्ष तथा योगेश साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं छुरा में तपेश्वरी बाई अध्यक्ष तथा गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए कुल मिलाकर जिले भर में आज का दिन राजनीतिक सरगर्मियां वाला रहा वही कल जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष का फैसला भी गरियाबंद में होना है.

देवभोग में भाजपा की नेहा सिंगल निर्विरोध जनपद पंचायत देवभोग में अध्यक्ष चुनी गई निर्विरोध कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए ठीक, इसी तरह मैनपुर में भी भाजपा के गोवर्धन मांझी की बहू जहां निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई वहीं कांग्रेस के ही भी उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए.

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023