डीआरजी के जवानों ने 3 किलो आईईडी बम किया डिफ्यूज

दंतेवाड़ा: जिले कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को पानी फेर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईडी बम प्लांट किया था। जिसकी जानकारी लगते ही सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी मुस्तैदी के साथ आई ईडी बम को डिफ्यूज कर दिया। जवानों को नक्सलियों की इस कायराना करतूत की जानकारी पहले ही लग गई थी। जिसके चलते उन्हें ये बड़ी सफलता हाशिल हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी जवान रोजाना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के संवेदनशील मार्ग मालूम सड़क के बीच पुल निर्माण की सुरक्षा में आया जाया करते थे। इसी बीच नक्सलियों ने रात के अंधेरों में यहां 3 किलो आईईडी बम प्लांट कर दिया। जिसकी जानकारी मुखबिर से मिली। जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल के जवानों ने उसे मौके पर भी डिफ्यूज कर दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023