पखांजूर: भाजपा के 2 पार्षद पलटे, एक बनीं उपाध्यक्ष, कांग्रेस से बना अध्यक्ष- जानिए कांकेर ,भनुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं चरामा की स्तिथि.

पखांजूर:  नगर पंचायत पखांजूर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के बागियों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को बड़ा झटका दिया। जिसके कारण बहुमत में आने के बावजूद भाजपा शहर सत्ता से दूर रह गई। कांग्रेस प्रत्याशी बप्पा गांगुली अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि भाजपा की बागी मायारानी सरकार कांग्रेस के सहयोग से उपाध्यक्ष चुनी गईं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को 8-8 वोट मिले। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए मोनिका साहा और उपाध्यक्ष पद के लिए असीम राय को मैदान में उतारा था। जिन्हें भाजपा में खुली बगावत के चलते हार का सामना करना पड़ा।

नगर पंचायत पखांजूर के कुल 15 में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद चुनाव जीते थे। मतगणना के बाद से भाजपा में बगावत खुलकर सामने आ गई थी। भाजपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मायारानी सरकार और पूर्व मंडल अध्यक्ष पखांजूर विकास पाल ने बगावत करते भाजपा से दूरी बना ली थी। मतगणना के बाद दोनों ने भाजपा पार्षदों के साथ रायपुर जाने से मना कर दिया था।

इन नगरीय निकायों में ये बने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

कांकेर पालिका (वोट- 21)

  •  अध्यक्ष- सरोज ठाकुर, कांग्रेस, 16 वोट
  •  उपाध्यक्ष- मकबूल खान, कांग्रेस, 14 वोट

नगर पंचायत पखांजूर(वोट-15)

  •  अध्यक्ष – बप्पा गांगुली, कांग्रेस, 8 वोट
  •  उपाध्यक्ष- मायारानी कांग्रेस समर्थित, 8 वोट

भानुप्रतापपुर नपं(वोट-15)

  •  अध्यक्ष- सुनील पाढ़ी, कांग्रेस, 8 वोट
  •  उपाध्यक्ष- कमलेश गावड़े, भाजपा 8 वोट

नपं अंतागढ़ (वोट-15)

  •  अध्यक्ष – राधेलाल नाग, भाजपा, 8 वोट
  •  उपाध्यक्ष – अमलू सिंह नरवास, भाजपा, 8 वोट

नपं चारामा (वोट 15)

  •  अध्यक्ष – प्यारेलाल देवांगन भाजपा, 9 वोट
  •  उपाध्यक्ष – केशर नागवंशी भाजपा, 9 वोट
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023