भिलाई सेक्टर-5 तालाब में लगेगी सबसे ऊंची शहीद भगत सिंह की प्रतिमा… विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बन रहा शौर्य स्मारक

भिलाई: भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई में शौर्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्टर 5 में निर्माणाधीन शौर्य स्मारक में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जो 25 फिट ऊंची होगी और पूरी तरह से मेटलगन से बनी होगी। जिसकी वजह करीब 5 टन होगा। आप को बता दे कि प्रदेश में इतनी बड़ी मूर्ति भगत सिंह की प्रतिमा कहीं स्थापित नहीं है।

प्रदेश व देश के सबसे युवा महापौर व विधायक देवेंद्र यादव शहीदे आजम भगत सिंह के अनुयायी है। वे भगत सिंह के विचारधारा को चिरतार्थ करते हैं। बचबन से शहीद भगत सिंह के फैंन हैं। वे छात्रों के हक और अधिकारी की लड़ाई लड़ रहे थे, तब से उनकी ख्वाहिस थी कि वे शहीद भगत सिंह की विशाल प्रतिमा बनवाएं। इसके बाद जब भिलाई की जनता ने उन्हें अपना महापौर चुना। तब उनकी ख्वाहिस आत्मविश्वास में बदल गई। महापौर श्री यादव की सेक्टर 5 सिविक सेक्टर के पास तालाब में शौर्य स्मारक बनवा रहे हैं। जहां 1 करोड़ 48 लाख की लागत से भगत सिंह की प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी। प्रतिमा तेजी से तैयार की जा रही है और लगभग काम पूरा हो गया है। सिर्फ यही नहीं भगत सिंह जी की प्रतिमा के साथ ही यहां 100 फिट ऊंचा तिरंगा भी स्थापिता किया जाएगा।

युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहेगी भगत सिंह की प्रतिमा-देवेंद्र यादव

आज शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव का कहना है कि शहीदे आजम भगत सिंह का जीवन हम युवाओं के लिए वो किताब है, जो मिट्टी से प्रेम का पाठ पढ़ाती है। युवाओं में देश भक्ति जगाती है। इसी उद्देश्य से शौर्य स्मारक का निर्माण किया जा रहा है ताकि युवा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को देख कर प्रेरित हो, उनके बताए मार्ग पर चले और हमेशा उनकी कुर्बानी को याद करते रहे हैं। देश भक्ति की ज्वाला युवाओं के दिलो में सजा जलती रही।

भिलाई के कुछ युवाओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी याद में एक मनमोहक वीडिया भी तैयार किया है। एक मिनट 20 सेकंड की इस वीडिया में शहीदे आजम भगत सिंह के जीवन को सक्षिप्त में दिखाने का प्रयास किया है। जो भिलाई सहित प्रदेश भर में सोशल मीडिया में छाया हुआ है। यूट्यूब, फेसबुक से लेकर, ट्वीटर, वाट्सअप आदि में जमकर वायरल हो रहा है। लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023