मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राहुल बोले – डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के 13वें प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यरत रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा ‘डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।’

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023