मोहम्मद अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड; अफरा-तफरी के बीच दर्जन भर घायल

कवर्धा: वन मंत्री मोहम्मद अकबर की चुनावी सभा के दौरान एक सांड घुस गया। जिसके बाद चुनावी सभा में अफरा तफरी मच गई। सांड ने इस दौरान लोगों को दौड़ाया जिसके खौफ में भगदड़ मच गई।

इस दौरान 12 लोगों को चोटें आई हैं। एक दर्जन घायल लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। वन परिवहन मंत्री मो. अकबर आज जिले के दौरे पर थे।

अलग अलग स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 6 बजे ग्राम छाटा पहुंचे थे, जहां जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 09 के प्रत्याशी कलीम खान के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे। सभा शुरू ही हुआ था। इसी दौरान सांड बिदक कर सभा के बीच में दौड़ते हुए घुस गया। सांड के अचानक सभा में उग्र होकर घुसने से कई ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023