रजत कुमार बंसल ने संभाली बस्तर की कमान : निवृर्तमान कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली ने सौंपा कार्यभार

जगदलपुर: भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी रजत कुमार बंसल ने गुरुवार को बस्तर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें जिले के निवृर्तमान कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली ने कार्यभार सौंपा। डॉ तम्बोली ने उन्हें विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात हो कि हाल ही में राज्य शासन से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत निवर्तमान कलेक्टर डॉ.अय्याज तम्बोली को छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है साथ ही उन्हें RDA का एडिश्नल चार्ज भी दिया गया है।

कलेक्टर कक्ष में पदभार ग्रहण दौरान निवर्तमान कलेक्टर डॉ अय्याज तम्बोली, सीईओ जिला पंचायत इद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एस डी एम जी.आर. मरकाम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023