लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन रेप के मामले में गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के नवा रायपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमाद्री बरुआ को पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। हिमाद्रि पर उसी के फाउंडेशन में काम कर रही महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले 8 महीने से अपने झांसे में लेकर हिमाद्री दुष्कर्म कर रहा था। बीती रात राखी थाने में महिला ने बरुआ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पति से विवाद के चलते पिछले 1 सालों से लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के साथ काम कर रही है। महिला विवाद के चलते अपने पति से अलग रह रही थी। महिला का पति जगदलपुर रेलवे में पदस्थ है। महिला अपने दो बच्चों के साथ नया रायपुर में ही किराए के मकान में रहती थी। राखी थाने में महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने फाउंडेशन के चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया है

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023