वाह ताज | छह महीने बाद खुलेगा आगरा में ताज महल – जिला प्रशासन ने दी अनुमति

रायपुर: भारत की शान और दुनिया के अजूबों में से एक आगरा का ताजमहल करीब छह महीने बंद रहने के बाद 21 सितंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ये फैसला आगरा जिला प्रशासन ने लिया है।

आगरा जिला प्रशासन ने 21 सितंबर से स्मारकों को खोलने का फैसला किया है। इसी कड़ी में 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किले को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

शहर के बाकी सभी स्मारक पहले ही खुल चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण ताजमहल और आगरा किला समेत कभी संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अब छह महीने की बंदी के बाद इनको आम जनता के लिए खोला जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023