वॉशिंगटन | व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में 1 की मौत, 5 लोग जख्मी

  • गोलीबारी की घटना गुरुवार रात 10 बजे हुई
  • अभी तक इस हमले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई, वजह का भी पता नहीं चला

वॉशिंगटन:

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गुरुवार देर रात सड़क पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हुई है, जबकि 5 जख्मी हो गए। यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के बाद की है।

इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे। पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023