शादी के आठ साल बाद महिला आरक्षक ने लगा ली फांसी, लव मैरिज की थी

जांजगीर-देवरी:

सारागांव थाना में पदस्थ महिला आरक्षक रानू धुर्वे ने मंगलवार की दोपहर किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पति सनी जोशी भी आरक्षक हैं। उनकी पोस्टिंग डायल 112 में है।

करौवाडीह जैजैपुर के सनी जोशी ने प्रेम प्रसंग के बाद 2011 में रानू से शादी की थी। बाद में दाेनों जांजगीर आ गए थे। उनका एक 6 साल तथा एक डेढ़ साल का बेटा है। परिवार सारागांव में ही किराए के मकान में रहता है। सनी की मां और पिता भी यहीं रहते थे। कुछ दिन पहले ही वे लोग करौवाडीह वापस गए हैं।

मंगलवार को भी महिला आरक्षक रानू धुर्वे ड्यूटी पर थीं। दोपहर 12 बजे के आसपास रानू के पास किसी का फोन आया तो वह थाने से घर गईं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। पति सनी की ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे , यहां रानू फांसी के फंदे पर लटकी थी। आरक्षक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर एएसपी मधुलिका सिंह सारागांव पहुंचीं।

उन्होंने आरक्षक रानू की मां से फोन पर भी बात कर घटना की जानकारी दी तथा प्रारंभिक पूछताछ की। कारणों का पता नहीं चला है। आरक्षक रानू धुर्वे बीच में एक माह की छुट्‌टी में थी। इस दौरान वह अपने परिचितों के साथ घूमने दोनों बच्चों को लेकर मनाली चली गई थीं। वहां से लौटने के बाद दाेनों के बीच विवाद होने लगा था। आरक्षक रानू ने परेशान रहने की बात अपने स्टाफ के लोगों से चर्चा की थी। पर वह फांसी लगा लेगी इसका अंदेशा किसी को नहीं था।

अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने फांसी क्यों लगाई

इस मामले में जांच के लिए एएसपी को भेजा गया था, पति-पत्नी के बीच कुछ बात हुई होगी। कुछ दिनों पूर्व आरक्षक छुट्‌टी में गई थीं। अभी क्लियर नहीं हो पाया है कि आखिर उसने फांसी क्यों लगाई। मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा।

पारूल माथुर, एसपी, जांजगीर-चांपा

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023