सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर की ठगी, पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस ने ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का सरकारी ठेका दिलाने नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी को कई राज्यों की पुलिस ठगी के मामले में तलाश रही है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, पुलिस ने अवध किशोर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस ठग ने शहर के एक मेडिकल काम्प्लेक्स के पास अपना व्यवसाय चलाने वाले बब्बू सिंह कॉन्ट्रेक्टर को लाखों का चूना लगाया है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पीड़ित के मुताबिक दो-तीन महीने पहले यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाले सुमन सिंह ने द्वारिका में रहने वाले अवध किशोर के साथ परिचय कराया था। बातचीत के दौरान अवध किशोर ने बताया कि वह नोएडा की कंपनी मेसर्स कानरेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का इंडिया डायरेक्टर है। इस तरह बड़ा सरकारी ठेका दिलाने का झांसा अवध किशोर ने बब्बू सिंह को दिया।

बब्बू सिंह उसके झांसे में आ गया और 6 सितंबर 2019 को एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया गया, जिसमें अवध किशोर ने उसके कई जगह हस्ताक्षर लिए। वही फॉर्मेलीटी के नाम पर उससे 5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसी दौरान बीच-बीच में अवध किशोर ने और 4 लाख की राशि नगद और नेट बैंकिंग के जरिए हासिल कर लिया। अवध किशोर ने दावा किया था कि 15 दिनों में उसे ठेका देगा, लेकिन इसी तरह 1 महीने बीत गए और न तो बब्बू सिंह को वर्क आर्डर मिला और न ही कोई जवाब।

इस बीच जब भी बब्बू सिंह अवध किशोर से संपर्क करता तो वह टाल मटोल करने लगता। इसके बाद बब्बू सिंह को यह एहसास हुआ कि वह ठगा गया है। बब्बू ने थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने एक टीम का गठन किया और आरोपी को पकड़ने गुरुग्राम हरियाणा और दिल्ली गई, लेकिन अवध किशोर बार-बार अपना ठिकाना बदल लेता था। लेकिन पुलिस ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और द्वारिका दक्षिण पश्चिम से अवध किशोर को धर दबोचा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023