हमले को लेकर कन्हैया कुमार ने किया ये ट्वीट, ‘जन-गण-मन’ यात्रा बनी गले की फ़ांस

गया : भाकपा नेता कन्हैया कुमार के लिए जन-गण-मन’ यात्रा गले की फ़ांस बनती नजर आ रही है। दरअसल उनके  काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ। कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है।

वहीं काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

कन्हैया कुमार ने किया ट्वीट

जन-गण-मन यात्रा के तेरहवे दिन गया जिले में इमामगंज और शेरघाटी में सभाओं का आयोजन किया गया। विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर कन्हैया कुमार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। संदेह है कि यह हमला भाजपा के कथित सदस्यों ने किया है।

सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके। इस हमले में कार का सीसा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023