RAIPUR | आज शाम से लगेगा 10 दिन का लाॅकडाउन, 30 फीसदी बढ़ गए सब्जियों के दाम, आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

रायपुर: आज शाम से राजधानी में 10 दिन का लाॅकडाउन लगाया जा रहा है। आज सुबह से किराना और सब्जियों के मार्केट में जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। लोग 10 दिन का राशन और सब्जी लेने बाजार उमड़ पड़े। दो दिनों में ही सब्जियों की कीमत में 30 फीसदी बढोत्तरी हो गयी। सरकार ने इस बार लाॅकडाउन में सख्ती बरत रही है इसलिए लोग 10 दिन सब्जी एक साथ खरीद रहे हैं।

मौके की तलाश में बैठे मुनाफाखोरों ने सब्जियों के धंधे में खूब कमाया है। डूमरताई जैसे थोक बाजार से आते ही लोकल मार्केट में सब्जियों की कीमतों ने आसमान छू लिया। 30 रूपये किलो मिलने वाली फूलगोभी 80 रू किलो मिल रही है। टमाटर जो 20 रूपये किलो था वह भी 80 रूपये किलो तक बिक रहा है। वहीं आलू को 20 से बढाकर 50 रूपये प्रति किलो कर दिया गया है। यही हाल भिंडी, करेला, कुंदरू, कोचाई जैसी सब्जियों का है, जिसमें प्रति किलो 40 से 50 रूपये वृद्धि की गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023