TV के 10 आइकॉनिक विलेन, जिनकी एक्टिंग के आप भी दीवाने, आपका कौन सा है फेवरेट

मुंबई: टेलीविजन धारावाहिकों में भी फिल्मों की तरह ही हीरो, हीरोइन और विलेन का कॉन्सेप्ट होता है। टेलीविजन में भी खूंखार विलेन इन दिनों दिखाए जाते हैं। धारावाहिकों में विलेन के किरदार, एक्टिंग के साथ- साथ इनके लुक्स का भी बखूबी ख्याल रखा जाता रहा है। जितना खूंखार विलेन उतना ही स्टाइलिश लुक। टेलीविजन के ऐसे ही आइकॉनिक विलेन के बारे में आज आपको बताते हैं जिनको आप एक बार फिर से टेलीविजन पर देखना पसंद करेंगे…

उर्वशी ढोलकिया (कमोलिका) 
कसौटी जिंदगी के धारावाहिक में कमोलिका का किरदार अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। उर्वशी को इस किरदार में खूब पसंद किया गया था। अपने इस निगेटिव किरदार से उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। उनके अभिनय के साथ ही उर्वशी के लुक को भी काफी पसंद किया गया था।

सुधा चंद्रन (रमोला सिकंद)
रमोला का किरदार हर वैम्प के लिए एक सीख है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले श्कहीं किसी रोज में सुधा चंद्रन के बेहतरीन लुक्स के साथ उनके मेकअप ने उनके किरदार को और खतरनाक बना दिया था।

मेघना मलिक (अम्माजी)
धारावाहिक ना आना इस देस मेरी लाडोश् में अम्माजी के किरदार में मेघना मलिक ने जान फूंक दी थी। जब पहली बार मेघना अम्माजी के रोल में नजर आई थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 38 ही थी। मगर 60 साल की अम्माजी का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। हरियाणवी अम्माजी को आप नफरत भी करेंगे और उनकी एक्टिंग से प्यार भी हो जाएगा।

काम्या पंजाबी (सिंदूरा)
काम्या पंजाबी अपने निगेटिव किरदार के लिए मशहूर हैं। काम्या ने कई सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाए हैं। जी टीवी के सीरियल श्बनूं मैं तेरी दुल्हनश् में सिंदूरा प्रताप सिंह के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। इस शो में बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।

अश्विनी कलेसकर (जिज्ञासा)
कई टीवी सीरियल्स में ग्लैमरस खतरनाक भाभी का किरदार निभाने वाली जिज्ञसा जाना पहचाना चेहरा है। श्कसम सेश् में उनका निभाया किरदार आज तक लोगों के जेहन में ताजा है। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में विलेन का रोल किया है। इनकी मुख्य फिल्में गोलमाल सीरीज, फूंक, बदलापुर और जॉनी गद्दार हैं।

अनुपम श्याम (सज्जन सिंह)
श्मन की आवाज प्रतिज्ञाश् से पहचान पाने वाले अनुपम श्याम ने इस धारावाहिक में निगेटिव किरदार निभाया था। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को इतना पसंद किया गया कि दर्शक उन्हें आज भी उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं।

आकाशदीप सहगल (अंश गुजराल)
धारावाहिक श्क्योंकि सास भी कभी बहू थीश् में अंश गुजराल के निगेटिव किरदार में लोगों को एक स्टाइलिश विलेन देखने को मिला। इस किरदार को निभाने के बाद आकाशदीप की फैन फॉलोइंड लड़कियों के बीच खासी बढ़ गई थी।

आम्रपाली गुप्ता (तनवीर)
बात अगर खूबसूरती की करें तो सबसे पहला नाम इसमें आता है धारावाहिक श्कुबूल हैश् की तनवीर का। जिसका किरदार आम्रपाली गुप्ता ने निभाया था। कुबूल है धारावाहिक में भले ही आम्रपाली ने विलेन का किरदार निभाया लेकिन उन्होंने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी।

सुदेश बेरी (लोहा सिंह)
रतन राजपूत का धारावाहिक श्अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजोश् में लोहा सिंह का निगेटिव किरदार अभिनेता सुदेश बेरी ने निभाया था। इस किरदार में सुदेश बेहद शानदार लगे थे। 

रश्मि देसाई (तपस्या)
उतरन धारावाहिक से अभिनेत्री रश्मि देसाई को घर घर में पहचान मिली थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे तो हर जगह थे ही। इसके अलावा उनके द्वारा निभाया गया तपस्या का निगेटिव किरदार भी खूब पसंद किया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023