Serial-Killer | 13 कत्ल और 11 रेप, फिर भी उसके प्यार में पागल थी लड़कियां, हथौड़े से उतारता था मौत के घाट, 19 बार सुनाई फांसी की सजा

नई दिल्ली: सीरियल किलर्स की अपनी दुनिया है। हम जब किसी सनकी और साइको किलर के बारे में हम सोचते हैं तो जघन्य वारदातों से उसके प्रति नफरत आ जाती है लेकिन, सीरियल किलर्स के इतिहास में यह ऐसा शैतान था जिसके प्यार में कई लड़कियां पागल थीं।

यही नहीं जेल में इसे मॉडल्स से लेकर बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के सैंकड़ों लव लेटर आते थे। दो लड़कियों से सगाई और एक से शादी कर चुका यह किलर ‘नाइट स्टॉकर’ के नाम से कुख्यात था। यह खुद को शैतान का दूत बताता था और बोलता था कि शैतान ने इसे इसी काम के लिए इस दुनिया में भेजा है। इसने अपने 26वें बर्थडे से पहले 13 कत्ल और 11 रेप किए। चलिए, जानते हैं इस सीरियल किलर की कहानी।

नाइट स्टॉकर ने नाम से कुख्यात इस अमेरिकी सीरियल किलर का जन्म 29 फरवरी 1960 को टेक्सास शहर के एल पासो में हुआ था। इसका असली नाम था- रिचर्ड रेमिरेज (Richard Ramirez)।  यह सिर्फ अपने शिकार को मारता नहीं था, बल्कि पीड़ित के शरीर पर शैतान की निशानी छोड़ जाता था।

यह शैतान की पूजा करता था इसलिए उस वक्त अखबारों ने इसे नाइट स्टॉकर का नाम दिया। यह कहता था कि शैतान ने ही इसे इस दुनिया में भेजा है ताकि वह दुनिया से भ्रष्ट लोगों को हमेशा के लिए मिटा सके।

हथौड़े और चाकू से ही मारता था


रेमिरेड अपना शिकार सिर्फ हथौड़े और चाकू से ही करता था। पुलिस को दिये अपने बयान में इसने कबूला कि उसे लोगों को तड़पाने में मजा आता था। मारते वक्त लोगों की चीख इसे सुकून देती थी और वह उनके दर्द को इंजॉय करता था। इसने अपने 26 वें जन्मदिन से पहले 13 कत्ल और 11 रेप किये थे। एक इंटरव्यू में इसने बताया कि इसे खून की महक अच्छी लगती थी और हत्या के बाद घर पर घूमना अजीब सी शांति देता था। लोगों के दिल में इस साइको किलर के नाम से भी खौफ था। 

लड़कियां भेजती थी लव लेटर


इस साइको सीरियल किलर रेमिरेड के प्यार में कई लड़कियां पागल थीं। ये कोई आम नहीं, इसमें अमीर घरानों की लड़कियां, मॉडल्स और अभिनेत्रियां तक शामिल थीं। इन्हीं में एक थी- डोरिन लिओए। एक प्रतिष्ठित मैगजीन की एडिटर यह महिला इससे जेल में अक्सर मिलने जाया करती थी। इसने नाइट स्टॉकर को कई लव लेटर भी भेजे। डेली मेल के मुताबिक, जब इस महिला से पूछा गया तो इसने कहा कि वो अच्छा इंसान है और बहुत फनी है।

भाई और मां-बाप की हरकतों का बुरा असर


तब की मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका बचपन अच्छा नहीं गुजरा। इसके मां-बाप में बनती नहीं थी और वो अक्सर झगड़ा करते रहते थे। इसके अलावा इसके भाई की जघन्य वारदात ने भी इसके दिमाग पर गहरा असर डाला। अमेरिकी इतिहास में सबसे शर्मनाक लड़ाई में एक वियतनाम वॉर से लौटकर इसके कजिन भाई माइक ने अपनी पत्नी का कत्ल किया था। ऐसा बताया जाता है कि लड़ाई के दौरान अमेरिकी जवानों ने आम लोगों को हवाई जहाज से ऊपर ले जाकर नीचे फेंक देते थे। इसके भाई ने लड़ाई से लौटकर ऐसा ही किया। पत्नी से झगड़ा करने के बाद माइक ने उसे ऐसे ही मार डाला। माइक को चार साल कैद की सजा हुई थी।

शैतानी सोसाइटी जॉइन की


यह वारदात को अंजाम देने के बाद कोई न कोई सबूत जरूर छोड़ता था लेकिन, फिर भी पुलिस इस तक नहीं पहुंच पाई थी। कुछ वक्त बाद इसने एक सैटेनिक नाम से सोसाइटी जॉइन की। यह शैतान की पूजा करती थी और हर तरह का नशा करती थी। इसे भी ऐसी ही लत लग गई। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसने लूटपाट शुरू की। 1985 में यह एक घर में लूट के इरादे से घुसा। रेप के बाद इसने महिला को खूब प्रताड़ित किया। बाद में पुलिस ने इसी महिला की मदद से इसका स्कैच बनाया और इस तरह यह पकड़ा गया। 

19 बार फांसी की सजा सुनाई गई


रेमिरेज को 13 हत्या, 11 बलात्कार, 14 डकैती का दोषी पाया गया और 20 नवंबर 1989 को इसे मौत की सजा सुनाई गई। इसे 19 बार फांसी की सजा सुनाई गई। The Guardian के मुताबिक, 7 जून 2013 में जेल के अंदर लिवर फेलियर से इसकी मौत हो गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023