SUKMA | 190 जवान कोरोना पॉजिटिव, सबसे ज्यादा इस जिले के जवान मिले संक्रमित

सुकमा: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर आम आबादी के साथ-साथ अब यह सेना को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तैनात 190 जवान अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

छुट्टी से लौटे थे जवान
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा 160 जवान सुकमा जिले में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 19 जवान बीजापुर व 10 जवान नारायणपुर जिले में भी संक्रमित हुए हैं। बताया जाता है कि यह सभी जवान छुट्टी पर गए थे। छुट्टी से वापस लौटने के बाद इन जवानों को आइसोलेट किया गया था। इसके बाद इन सभी का कोरोना टेस्ट किया गया तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

बरती जा रही है पूरी सावधानी
आईजी सुन्रोदरराज ने बताया कि कोरोना की पहली और दूसरी वेब की तरह इस बार भी सावधानी बरती जा रही है। संभाग में स्थापित कैंपों में छुट्टी से लौटने के बाद जवानों को 14 दिन तक क्वारंटाइन रखने के लिए कैंप के परिसर में ही सेंटर बनाया गया है। वापसी के बाद सभी जवानों की पूरी जांच की जाती है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जवानों की तैनाती की जाती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023