SUKMA | CRPF के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव, कैम्प में मचा हड़ंकप, कुल 95 एक्टिव मरीज

सुकमा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुरक्षा पर तैनात जवानों पर तेजी से कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। एक के बाद एक जवान कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। सुकमा से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सीआरपीएफ के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कुल कोरोना के 23 मरीज पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से 21 सीआरपीएफ के जवान हैं और 2 सिविलियन्स हैं। शाम तक और आंकड़ा बढ़ सकता है। अब तक जिले में कुल 95 एक्टिव मरीज हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 6905 कोरोना के एक्टिव केस हैं। वहीं राजधानी रायपुर में आज 752 नए केस आए हैं। प्रदेश में गुरुवार को 2400 नए कोरोना केस मिले थे। वहीं एक मरीज की मौत हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023