BIJAPUR | पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 3 लाख का नक्सली ढेर, एक जवान भी हुआ घायल

बीजापुर: शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 3 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। जवान अभी भी जंगल में मौजूद हैं। मुठभेड़ नैमेड़ थाना क्षेत्र में हुआ है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 222 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। जवान कैका और मोसला के जंगल में पहुंचे थे कि नक्सलियों ने फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में एक जवान रामलू हेमला घायल हुआ है, जिसे अस्पताल लाया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023