50 साल की महिला 30 साल छोटे प्रेमी के साथ फरार, पति ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार, कहा- फसल को बेचकर पैसे भी ले गए

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से ऐसी अजीबोगरीब प्रेमी कहानी सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, 50 साल की महिला को खुद से 30 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। इश्क में महिला अपना घर छोड़कर 20 साल के लड़के के साथ फरार हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला 7 बच्चों की मां है जिनकी उम्र 38 साल से लेकर 12 साल के बीच की बताई जा रही है। ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू करीब एक हफ्ते से गायब है। अब परिजनों ने उसे खोजने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति का कहना है कि उनकी 5 बेटी और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, दो घर पर ही हैं। 18 और 16 साल के दो बेटे भी हैं।

एसपी ऑफिस पहुंचे महिला के पति का कहना है कि मेरी उम्र 55 साल है। 35 साल पहले हम दोनों की शादी हुई थी। हमारे 7 बच्चे हैं. कुछ दिन पहले हम चढेरनपुरवा गांव में फसल कटाई का काम करने गए थे। वहां 20 साल का युवक भी फसल कटाई का काम करने आया था। इसी दौरान मेरी पत्नी और युवक में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों में काफी बातचीत भी थी। करीब एक में कटाई का काम खत्म हो गया। उसने बाद दोनों एक साथ गायब हो गए। जब पत्नी को खोजने युवक के घर पहुंचे तो उसने परिजनों ने धमकी दी और वहां से भगा दिया।

पति का आरोप- गेहूं तिल बेच पैसे लेकर भागी पत्नी
पति का कहना है कि कटाई के काम के बाद उन्हें गेहूं और तिल मिला था। इसके साथ ही कुछ नगद भी मिली थी। पत्नी ने यह सब बेच दिया और पैसे लेकर फरार हो गई। अब परिवार के सामने काफी समस्या आ रही है। पति का आरोप है कि 20 अप्रैल को पत्नी के भागने की शिकायत थाने में की थी लेकिन तब कोई रीसिविंग नहीं दी गई।

फिर उन्होंने छतरपुरएसपी को आवेदन दिया लेकिन यहां भी उन्हें रीसिलिंग नहीं मिली। पति का कहना है कि पुलिस पत्नी को खोजे और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी है। अगर थाने में शिकायत होगी तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023