Trending | 57 वर्षीय दुल्हे की शादी के दिन खुली किस्मत, एक शर्त जीतने के एवज में मिले 9.6 लाख रुपये, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली: अक्सर यह सुनने को मिलता है कि शादी के बाद दुल्हे की किस्मत दुल्हन लेकर आती है। ये कहावत एक बार फिर सच होते दिखी। जिस दिन शादी थी, उसी दिन दुल्हे की लाॅटरी निकली जिसमें वह 9.6 लाख रुपये जीत गया। दुल्हे ने यह रकम एक फुटबाॅल शर्त में जीती है।

मिली जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय रिचर्ड विडनेस चेशायर के रहने वाले हैं। वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। अचानक उन्हें याद आया कि वह अपना फुटबाॅल कूपन बेट का स्टेटस चेक करना भूल गए हैं। शादी के दौरान जब वह उन्होंने अपना फोन चेक किया तो वह देखकर हैरान हो गए कि वह शर्त जीत गए थे। उन्हें शर्त जीतने के एवज में 13,000 डॉलर मिले, भारतीय करंसी के हिसाब से ये रकम 9.6 लाख रुपये होते हैं।

रिर्चड ने बताया कि उनके फोन पर एक मैसेज आया कि उनके बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए हैं तो भौचक्क रह गए। इसी जीती हुई रकम से वह अपनी पत्नी के लिए एक अच्छा हनीमून पैकेज लेना चाहते हैं। जब उनकी पत्नी को इस बारे में पता चला तो वह हैरान हो गईइसी बीच रिचर्ड ने उनकी तस्वीर कैप्चर कर ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023