BY ELECTION | JCCJ और BJP के 60 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल, उपचुनाव के पहले ही दोनों पार्टियों को मिला जोरदार झटका

मरवाही/पेंड्रा: मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस, भाजपा और स्व. अजीत जोगी की पार्टी जेसीसीजे अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। ऐसे में उपचुनाव के पहले ही भाजपा और जेसीसीजे को कार्यकर्ताओं ने बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

सभी कार्यकर्ताओं को मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सदस्यता दिलाई है। वे काफी समय से पेंड्रा में लोगों से संपर्क साध रहे हैं। वहीं भाजपा और जेसीसीजे के नेता भी वोटरों को रिझाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें :-

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023