LIVE SUICIDE | आत्महत्या करने का वीडियो फेसबुक पर लाइव किया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अंबिकापुर:

शहर के एक युवक ने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का वीडियो (Live suicide) फेसबुक पर लाइव कर दिया। रायपुर के किसी व्यक्ति ने यह वीडियो देखा और इसकी जानकारी रायपुर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। यहां से अंबिकापुर कोतवाली थाने को इसकी जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मंच (Live suicide) गया। उसे खोजने के लिए पुलिस शहर में दौड़ गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर के भ_ी रोड निवासी 30 वर्षीय लक्की चावला नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह गुरुवार की रात दुकान में बैठा था और अचानक अपने बाएं हाथ की नस काटते हुए फेसबुक पर लाइव (Live suicide) कर दिया। यह वीडियो रायपुर के किसी व्यक्ति ने देखा और इसकी जानकारी रायपुर कंट्रोल रूम को दी।

रायपुर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस अंबिकापुर को दी गई। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस जब लक्की चावला (Live suicide) के घर पहुंची तो वह नहीं मिला, घर में केवल उसकी मां व पत्नी थीं। पुलिस उसे काफी देर तक खोजती रही।

इसी दौरान पुलिस टीम जोड़ा पीपल के पास उसके दुकान पहुंची, यहां वह जख्मी हालत में मिला। इस पर पुलिस ने खुद के वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां उसका इलाज किया गया।

पुलिस ने दी समझाइश

पुलिस ने बताया कि वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आए दिन नशे की हालत में इस तरह की हरकतें (Live suicide) करते रहता है। कुछ माह पूर्व वह गैस सिलेंडर में आग जलाकर गुरुद्वारे में घुस गया था। पुलिस ने उसे समझाइश देकर इलाज कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023