Narayanpur | आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल, नक्सली संगठन से तंग आकर 1 लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर: जिले में नक्सलियों के द्वारा किए गए आईडी ब्लास्ट में एक आईटीबीपी का जवान घायल हो गया है। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल जवान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर 1 लाख के इनामी नक्सली सुखराम ओयाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोहकामेटा के पास जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी कचापाल र्मा पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जवान का नाम मोहित कुमार बताया जा रहा है जो 53 वीं बटालियन चार्ली कंपनी का जवान था। जवान की हालत स्थित है। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है।

वहीं नक्सली संगठन से तंग आकर बीजापुर के नक्सली कमांडर सुखराम ओयाम ने सरेंडर कर दिया है। उसके उपर पुलिस ने 1 लाख रूपये का इनाम रखा था। सुखराम भैरमगढ़ एरिया कमेटी के उतला मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। वह 2005 में बाल संघम के रूप में नक्सलियों से जुड़ा था। 2016 में गुमलनार में हुए सरपंच की हत्या में वह शामिल था। वहीं पातरपारा व पुसनार के बीच पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें एक जवान शहीद हुआ।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023