बीजापुर मुठभेड़ में 21 जवान हुए लापता, कई घंटे बीतने के बाद भी ग्रांउड जीरो पर नहीं पहुंची पुलिस पार्टी, पीएक्यू में हुआ रतजगा

बीजापुर: कल जनगुड़ा एक्कल गुडुम में हुए नक्सली मुठभेड़ में 6 जवानों की मौत हो गयी है और 30 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। लेकिन अभी भी 21 जवान लापता हैं। कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस पार्टी ग्राउंड जीरो तक नहीं पहुंच पायी है। अभी तक जवानों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण कई आशंकाएं जन्म ले रही है। जवान नक्सल हादसे का शिकार होने की आशंका है।

सुबह 6 बजे से ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। नक्सलियों की मौजूदगी भांपने के लिए यूएवी भी साथ चल रही है। सूत्रों के अनुसार लापता जवानों में 8 डीआरजी, 6 एसटीएफ, 7 सीआरपीएफ कोबरा जवान शामिल है। रेस्क्यू पार्टी मौके के लिए रवाना हो गयी है। नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर ही हमला किया था इसलिए पुलिस की टीम धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

आपको बता दें कि नक्सलियों की इतनी बढ़ी वारदात से पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री का भी टवीट आया है। लिहाजा इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि हादसा काफी बड़ा और संगीन है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023