बिग ब्रेकिंग | बीजापुर मे 20 जवान शहीद!! रेस्कूयू ऑपरेशन अभी भी शुरू नहीं! जवानों की लाशे घटना स्थल पर पड़ी – नक्सलियों ने इलाके को घेरा

जगदलपुर: बीजापुर-सुकमा बार्डर में एक दिन पहले नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। ग्राउंड जीरो से मीडिया रिपोर्ट अच्छी नहीं मिल रही है। खबर के मुताबिक इस हमले में करीब 20 जवान शहीद हो गये है। शहीद जवानों के शवों को अब जंगल से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है लेकिन नक्सलियों के दबाव के कारण जवानों के शवों को घटना स्थल से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

सूत्र बता रहे है कि इस पूरे इलाके को नक्सलियों ने घेरा हुआ है और हमले के 18 घंटे बाद भी मौके से जवानों के शव नहीं उठा पायें और मौके पर बड़ी संख्या में नक्सली अभी भी मौजूद हैं। इसके अलावा एक खबर यह भी है की जवान दो बार नक्सलियों के एंबुश में फंसे। पहली बार एंबुश में फसने के बाद जब जवान अपने साथी घायल जवानों को बाहर निकाल रहे थे तब दोबारा से नक्सलियों ने जवानों को घेरा और फिर हमला किया। हालाँकि इस सम्बन्ध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्र से मिली खबर के मुताबिक अभी 20 शहीद जवानों के शव घटना स्थल में पड़े हुए है। ऐसा माना जा रहा है कि शहीदों की संख्या और भी बढ़ सकती है। गौरतलब है कि 2 हजार से ज्यादा जवान जोनागुड़ा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए गये थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फसाया था। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग की ओर से शहीद जवानों के संबंध में अधिकारिक जानकारी आई थी की 5 जवान शहीद हुए है एवं 12 जवान घायल हुए है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023