असम नतीजे | विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस को प्रदेश में ध्यान देने की दी नसीहत तो अमित जोगी बोले – जहँ-जहँ पाँव पड़े सन्तन के तहँ-तहँ होवै बन्टाधार!

रायपुर : आज असम चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस को विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश में ध्यान देने की नसीहत दी है तो वहीँ जोगी कांग्रेस के अमित जोगी ने भी ट्वीट के माध्यम से तंज कैसा है. किसने क्या कहा देखिये यहाँ :-

पहले बिहार फिर असम – दुनियादारी छोड़कर केवल छत्तीसगढ़ में ध्यान दीजिए

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार करने पहले बिहार गए और फिर असम। दोनों जगहों पर कांग्रेस का बुरा हाल हुआ। छत्तीसगढ़ की जनता से तो झूठे वादे कर सत्ता में आ गए लेकिन असम की जनता ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। श्रीवास्तव ने कहा, चाहे बंगाल हो या असम जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है। अब केवल ढाई वर्ष बचे हैं, भूपेश बघेल जी! दुनियादारी छोड़कर केवल छत्तीसगढ़ में ध्यान दीजिए। न असम में चुनावी जंग जीत पाए और न छत्तीसगढ़ में कोरोना की जंग।

जहँ-जहँ पाँव पड़े सन्तन के तहँ-तहँ होवै बन्टाधार! – अमित जोगी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अमित जोगी ने कहा, अमेठी के बाद असम की कमान संभालने वाले छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल जी ने सिद्ध कर दिया है कि जंह-जंह पांव पड़े संतन के तंह-तंह बंटाधार। वे अपना राष्ट्रीय कद बनाने की असंभव महत्वाकांक्षा को पूरा करने में प्रदेश के सीमित संसाधनों को अन्य राज्यों में फूंकना बंद करें।

बता दें की असम को भेदने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी रणनीति का इस्तेमाल किया था लेकिन कांग्रेस गठबंधन को बहुमत के करीब भी नहीं पहुंचा पाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में जिन 36 विधानसभा सीटों पर अपना चुनाव प्रचार फोकस किया था, उनमें से केवल 11 सीटें कांग्रेस के पक्ष में आती दिख रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023