STRIKE | जूनियर डाॅक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर, इन मांगों को रखा सरकार के सामने

भोपाल: कोरोना संकट काल में सबसे ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में जूनियर डाॅक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेशभर के जूनियर डाॅक्टर आज से अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर जा रहे हैं। डाॅक्टरों ने सरकार के सामने टाइपेंड बढ़ाने और एक साल की शिक्षण शुल्क माफ करने और गंभीर मरीजों के इलाज की मांग रखी है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने हड़ताल का ऐलान किया था। पर मंत्री विश्वास सारंग के आश्वासन के बाद उन्होंने 15 दिन पहले हड़ताल को स्थगित कर दिया था। जूनियर डाॅक्टरों के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। इसका सीधा असर कोरोना मरीजों के इलाज में पड़ सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023