RAIPUR | सीजी टीका एप होगा बंद, इस एप के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन, केन्द्र के वैक्सीनेशन जिम्मेदारी लेने के बाद बदला गया प्रोसेस

रायपुर: कोविन पोर्टल की तर्ज पर वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए सीजी टीका एप लाॅन्च किया गया था। पर अब जब वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी केन्द्र ने स्वयं ले ली है तो राज्यों में संचालित एप को बंद किया जा रहा है। जल्द ही सीजी टीका एप भी बंद कर दिया जाएगा। अब पूरे देश में केवल कोविन पोर्टल के जरिए ही रजिस्ट्रेशन होगा।

आपको बता दें कि सबसे पहले कोरोना वैक्सीन हेल्थ वर्कस और फ्रंट लाइन वर्कस को लगाया गया था। उसके बाद 45 से अधिक उम्र के लिए वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल के जरिए संचालित किया जाता था। पर 18 से 44 साल के लोगों के लिए केन्द्र ने टीकाकरण की जिम्मेदारी राज्यों को दे दी थी। जिसके बाद कांग्रेस शासित राज्यों ने अपना एप लाॅन्च कर दिया था। छत्तीसगढ़ में भी सीजी टीका एप बनाया गया था, जिसमें रजिस्ट्रेशन किया जाता था।

सीजी टीका लाॅन्च होने के बाद लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब केन्द्र ने वैक्सीनेशन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं ले ली है। केंद्र के कोविन पोर्टल पर ही रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीनेशन तक का पूरा काम किया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023