RAIPUR | राजधानी में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कांग्रेस के सीनियर नेता के मकान में चल रहा था देहव्यापार, 5 से 15 हजार लेती थी लड़कियां

रायपुर: छापामार कार्रवाई करते हुए राजधानी पुलिस ने देहव्यापार में संलिप्त 11 युवतियों को और 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को पता चला है कि यह पूरा व्यापार व्हाटसअप पर चलाया जा रहा था। ग्राहकां को लड़कियों की फोटो भेजी जाती और उसके बाद पसंद आने पर दूसरे राज्यों से लड़कियों को बुलाया जाता। इस काम के लिए दलाल मोटी रकम लेता था।

सोमवार को गंज थाना की टीम ने होटल सांई राम में 4 लड़कियों और होटल संचालक ईश्वर चौधरी को आपत्तिजक हालत में पकड़ा था। वहीं दूसरी कार्रवाई टैगोर नगर के एक मकान में की गयी, जहां 7 लड़कियां और 2 लड़कों को पकड़ा। पता चला है कि जिस मकान में यह कार्रवाई हुई है वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का मकान है। वहां दलाल मकान को किराए पर लेकर देहव्यापार कर रहा था। दलाल और लड़कियों के मोबाइल पर कई हाईप्रोफाइल लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरां की छानबीन कर रही है।

पुलिस को पता चला है कि लड़कियां 5 से 15 हजार रूपये में आती थी। ग्राहकों की डिमांड पर उन्हें कोलकाता, उड़ीसा और अन्य राज्यों से बुलाया जाता था। ग्राहक को पसंद करने के लिए लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप से भेजी जाती थी, जिसके बाद सौदा तय होता था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023