RAIPUR | थाने से कुछ ही दूरी पर हुई हत्या, घायल ने खुद ही थाने में जाकर दी सूचना, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

रायपुर: गोलबाजार थाने के कुछ ही दूरी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। घायल अवस्था में युवक खुद ही थाने गया और अपने साथ हुई घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम भोला तांडी था।

मिली जानकारी के अनुसार भोला गोलबाजार के एक बुक स्टोर पर नशे के लिए थिनर खरीदने गया था। वहां उसका कुछ लड़कों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक युवक ने भोला पर चाकू से तबातोड़ वार कर दिया। खून से सने भोला को छोड़कर युवक फरार हो गए। भोला खुद जख्मी हालत में थाने गया और वारदात के बारे में बताया।

पुलिस ने तुरंत उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस हत्या के फरार अरोपियों की तलाश कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023