DHAMTARI | जाबांज पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने कर्मचारियों को स्टार एवं फीता लगाकर किया पद्दोन्नत

पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
विजय देवांगन
धमतरी: नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिला। जिसमें धमतरी जिले के 1 उपनिरीक्षक सहित 1 प्रधान आरक्षक एवं 4 आरक्षक शामिल है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आउट ऑफ टर्न पदोन्नति आदेश में शामिल धमतरी पुलिस के जांबाज अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज पदोन्नति दी गई। पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के द्वारा आज पुलिस कार्यालय धमतरी में स्टार एवं प्रधान आरक्षक की फित्ती लगाकर पद्दोन्नति दी गई।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारी
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने भूनेश्वर नाग, नारायणपुर में पदस्थापना के दौरान पुलिस-नक्सली मुड़भेड़ में नक्सली मार गिराया। प्रधान आरक्षक से सहा. उप निरीक्षक बने संजीव मालेकर धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव में अपने साथियों के साथ सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया।

धमतरी डीआरजी टीम के 4 आरक्षक बने प्रधान आरक्षक
चोवा राम रावटे, सौरभ पटेल, मुकेश कुमार ध्रुव एवं राकेश राजपूत ने धमतरी जिले के नक्सल क्षेत्र घोरागांव के जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली कमांडर रवि उर्फ सन्नू को मार गिराया था।

गोताखोर नगर सेना बल को भी प्रशस्ति पत्र मिला
एसपी ने धमतरी नगर सेना बल के गोताखोर जवानों को उनके अच्छे व संवेदनात्मक मानवीय कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वतंत्र रूप से भाग लेकर गोल्ड मैडल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षक भागवत खांडेकर, प्रमोद साहू एवं ओम प्रकाश निषाद को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, अभिषेक केशरी, रक्षित निरीक्षक के.देव राजू, सुबेदार रेवती वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023