BIG BOSS-15 में ये सेलेब्स करेंगे एंट्री, कोई इंजीनियर है तो कोई डॉक्टर, जानिए कितना पढ़े-लिखें हैं आपके फेवरेट स्टार्स

मुंबई: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 15 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। इस बार ये शो काफी धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि शो की थीम जंगल रखी गई हैं जिसमें कंटेस्टेट को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। शो में शामिल होने वाले कई कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम भी अब सामने आ चुके हैं। इनमें उमर रियाज से लेकर तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल जैसे सेलेब्स हैं। ये कंटेस्टेंट काफी पढ़े लिखे हैं। इनमें कोई डॉक्टर, तो कोई वकील और इंजीनियर है।

बिग बॉस 13 में दूसरे नंबर पर रहे आसिम रियाज के भाई उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं वो मुंबई के एक नामी अस्पताल में जनरल सर्जन हैं। कोरोना काल में उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर की तरह काम किया। इस दौरान उन्होंने अपने काम को लेकर कई वीडियो भी शेयर किए थे। उमर को इससे पहले बिग बॉस में उस वक्त देखा गया था जब वो अपने भाई को सपोर्ट करने पहुंचे थे।

प्रतीक सहजपाल, बिग बॉस ओटीटी से एंट्री करने वाले सदस्य हैं। प्रतीक ने दिल्ली की नामी अमेटी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की हैं। इसके अलावा वो एमटीवी के शो में भी नजर आ चुके हैं।

सीरियल स्वरागिनी से टीवी पर डेब्यू करने वाल टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश मुंबई की ही रहने वाली हैं। उनके परिवार में ज्यादातर लोग इंजीनियर है। उन्होंने खुद मुंबई यूनिवर्सिटी से बी-टेक किया है।

सिंबा नागपाल दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने गुरुग्राम के सुशांत स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड आर्किटेक्चर से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की हैं।

टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट पहले पत्रकार रह चुकी हैं उन्होने दिल्ली के कई चैनल्स में काम किया है। इसके अलावा वो दूरदर्शन के पॉपुलर शो चित्रहार को भी होस्ट कर चुकी हैं।

मॉडल साहिल श्रॉफ भी इस बार बिग बॉस के घर में दिखाई देंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज की डिग्री हासिल की है।

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने मुंबई के जाने-माने कॉलेज सिडेनहैम कॉलेज से बी.कॉम किया है। इसके अलावा उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में भी डिग्री हासिल की है। शमिता भी बिग बॉस ओटीटी से इस शो में एंट्री कर रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023