BIRTHDAY SPL | रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट से सेक्रेटरी बनी फरजाना, पति-पत्नी की तरह रहने के लगे थे आरोप

मुंबई: हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा (Rekha Birthday) का 10 अक्तूबर को जन्मदिन है। रेखा के जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद अमिताभ बच्चन का जन्मदिन होता है। रेखा की खूबसूरती आज भी लाखों करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना देती है। रेखा को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि उम्र के इस पड़ाव में भी कोई इतना खूबूसरत और जवां कैसे हो सकता है। चाहे कोई भी फंक्शन हो, रेखा हमेशा टाइम से पहुंचती हैं, वे समय की बहुत पाबंद हैं। रेखा ने चार दशक तक कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इन दिनों वह बिग बॉस में अपनी आवाज दे रही हैं।

रहस्यों से भरा रहा है रेखा का जीवन
रेखा का जीवन रहस्यों से भरा हुआ है जैसे वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं, अमिताभ बच्चन संग उनका रिश्ता कैसे खत्म हुआ? इसके अलावा सबसे ज्यादा सवाल उठते हैं उनकी सेक्रेटरी फरजाना को लेकर।

रेखा के साथ आपने अक्सर एक महिला को देखा होगा। ये महिला बेशक पुरुषों की तरह कपड़े पहनती हो लेकिन रेखा के लिए इन महिला से ज्यादा खास इस दुनिया में कोई नहीं है। ये महिला रेखा के साथ साये की तरह चिपकी रहती है। इस महिला का नाम फरजाना हैं जो करीब 34 सालों से रेखा के साथ हैं। रेखा जब फिल्मों में नाम कमा रही थीं तब उनका सारा कामकाज फरजाना देखती थीं।

रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट हैं
दोनों ने एक साथ अच्छा और बुरा वक्त देखा है। रेखा के पति की आत्महत्या के बाद जब उनपर आरोप लगाए गए तो फरजाना अभिनेत्री के साथ किसी पहाड़ की तरह खड़ी रहीं। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती हैं।

मोहनदीप की बुक ‘Eurekha’ के मुताबिक रेखा के सेक्शुअल संबंध उनकी सेक्रेटरी फरजाना से हैं। दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहते हैं। लेकिन रेखा फरजाना को अपनी बहन मानती हैं। कहा जाता है रेखा के कमरे में कोई आ जा नहीं सकता लेकिन फरजाना को यहां आने-जाने की पूरी छूट है। फरजाना का पहनावा और चेहरा पुरुषों जैसा है। 

हेयर स्टाइलिस्ट से सेक्रेटरी बनी फरजाना
हमेशा सफेद कपड़े पहने हुए दिखने वाली फरजाना पहले हेयर स्टाइलिस्ट थीं। रेखा से मिलने के बाद फरजाना उनका पूरा कामकाज देखने लगीं। बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता।

एक वक्त ऐसा भी था जब रेखा को लोग भद्दी और काली मानते थे। उनके ड्रेसिंग सेंस की भी लोग खिल्ली उड़ाते थे, लेकिन धीरे-धीरे वो वक्त भी आ गया जब रेखा बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस बन गईं। रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वे पद्मश्री भी हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023