BIJAPUR | शादी करने जा रहे दो नक्सलियों को जनअदालत लगाकर साथियों ने ही मार डाला, कैंप से भागने के बाद नक्सलियों ने खोज निकाला था

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो अलग-अलग हमलों में अपने ही तीन साथियों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई इन हत्याओं में एक नक्सली प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है, जो शादी करने वाले थे और इसी के चलते वे नक्सली कैंप से भागे थे। वहीं एक अन्य वारदात में नक्सलियों ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। 

पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि गंगालूर इलाके में हुई इन हत्याओं की जानकारी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया की सदस्य मांगी हाल ही में शादी करने वाले थे। इस कारण वे माओवादी कैंप से भी भाग निकले थे। नक्सलियों ने दोनों की खोजबीन की और पकड़कर एक जन अदालत लगाकर दोनों को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने बताया कि कमलू पुनेम 11 नक्सल वारदातों में वांछित था, वहीं मांगी भी तीन मामलों में नामजद थी। वहीं तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023