फोन पर बिजी थी मां, टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, 5 मिनट तक डूबा रहा, मौत की खबर सुनकर मां बेहोश

हापुड़: एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डेढ़ साल के बच्चे की टब में डूबकर मौत हो गई। घटना के वक्त मां फोन पर बिजी थी। करीब 5 मिनट बाद, जब मां का ध्यान गया तो उसके होश उड़ गए। बच्चा टब में औंधे मुंह गिरा हुआ था। मां चीखती हुई, उसके पास आई और टब से बाहर निकाला। परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई।

यह घटना रविवार दोपहर की धौलाना कस्बे की है। मोहल्ला काजीवाड़ा में जावेद और दरकशा परिवार के साथ रहते हैं। दरकशा डेढ़ साल के बेटे अयान को छत पर नहलाने ले गईं। टब में पानी भरा। इसी दौरान मां के पास उसके फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगी। टब के आसपास ही खेल रहा बच्चा उसमें गिर गया।

बात करते हुए मां किसी काम के सिलसिले में नीचे आ गई। कुछ ही मिनट बाद वह वापस लौटी तो बच्चा टब में गिरा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बच्चा औंधे मुंह पानी में गिर गया। वह चीख भी नहीं पाया। ना बाहर निकल पाया। जावेद के परिवार में एक 4 साल की बेटी बुशरा और 3 साल का बेटा हमजा है।

मां की तबीयत बिगड़ी, परिवार चुप

हादसे के बाद मां दरकशा की तबीयत बिगड़ गई है। वह बार-बार खुद को कोस रही है। डॉक्टरों के बच्चे को मृत घोषित करने के बाद परिवार ने उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023