ACCIDENT | तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप के बीच हुई भिड़ंत, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत व 4 लोग घायल, भगवान के दर्शन कर लौट रहे थे

नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खाटू श्यामजी के दर्शक कर लौटर रही श्रद्धालुाओं से भरी जीप को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा रात दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले 8 लोग मध्यप्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे। वह सभी राजस्थान में खाटू श्याम जी के दर्शन करने गए हुए थे। ट्रेलर की टक्कर के बाद जीप एक पुलिया और ट्रेलर के बीच फंस गयी। हादसा इतना भयानक था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा जयपुर-जबलपुर हाइवे पर हुआ। हादसे में चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। मृतकों के गांव में इस हादसे के बाद शोक पसर गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023