एक विवाह ऐसा भी | दुल्हन रीढ़ की हड्डी टूटने के बाद भी दूल्हे ने रचायी शादी, दिलो-जान से कर रहा है सेवा, सभी तरफ है इस विवाह के चर्चे

प्रयागराज: सूरज बडजात्या ने 2006 में एक फिल्म बनायी थी विवाह, जिसमें अमृता राव जल जाती है और उसके बावजूद शाहिद कपूर उसे अपनाते हैं। फिल्म की यह कहानी असल जिंदगी में भी देखने को मिली। जहां दूल्हे ने दुल्हन की रीढ़ की हड्डी टूट जाने के बावजूद उसे अपनाया। यही नहीं शादी के बाद वह अस्पताल में अपनी बीवी की दिलो-जान से सेवा भी कर रहा है।

अस्पताल के बेड में हाथों में मेंहदी लगाए, नई-नवेली दुल्हन आरती के चारो ओर चर्चे हहो रहे हैं। उसका पति अवधेश उसकी उतनी ही सेवा-जतन मंे लगा हुआ है। दरअसल प्रतापगढ़ के कुंडा में रहने वाली आरती की शादी 8 दिसंबर को होनी थी। शाम को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी कि अचानक छत में खेल रहे अपने तीन साल के भतीजे को बचाने के चक्कर मंे आरती छत से गिर गयी और उसके रीढ़ की हड्डी टूट गयी। जिसके कारण उसके दोनो पैरों की ताकत भी चली गयी।

आरती को आनन-फानन में प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब दूल्हे के परिवार को यह बात पता चली तो दो लोग आरती को देखने पहुंचे। उन्होंने अवधेश को पूरा मामला बताया और आरती की छोटी बहन से शादी करने को कहा। लेकिन अवधेश ने आरती के साथ ही शादी करने की जिद ठान ली। अवधेश ने डाॅक्टर से बात की और उसे एक दिन के लिए कुंडा ले गए। बेड में लेटे हुए आरती ने सात फेरे लिए और फिर तुरंत उसे अस्प्ताल मंे भर्ती करा दिया गया। अवधेश उसका पूरा ध्यान रखता है।

आरती अपने आप को बेहद खुशकिस्मत मानती है कि उसे इतना प्यार करने वाला पति मिला। ये रियल लाइफ हीरो हैं, जिन्होंने परेशानी आने पर अपनी जीवनसाथी का हाथ नहीं छोड़ा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023