DHAMTARI | रायपुर से रांची जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार, 10 से ज्यादा यात्री घायल

धमतरी।  रायपुर से रांची जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हुआ है। बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर धमतरी में सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी हादसे में एक की मौत हो गई।

सुबह 5 बजे की घटना

जशपुर हाईवे पर रांची जा रही यात्री अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह 5 बजे रायडीह पुल के पास हुआ। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया।

बाइक सवार आरक्षक की मौत

गंगरेल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं। कोतवाली थाना पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है।

खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक

दंतेवाड़ा में भी सामने आए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हुआ है। हादसा एजुकेशन सिटी जावंगा में हुआ है। गीदम थाना इलाक़े का मामला है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023