Trending | नरभक्षी बना बेटा, मां का कत्ल कर शव को हजार टुकड़ों में काटा, फिर डाॅगी के साथ मिलकर खाया

नई दिल्ली: स्पेन में वेटर की तौर पर काम करने वाला एक युवक नरभक्षी हैवान बन गया। पहले उसने अपनी मां का कत्ल किया और फिर उसके शव के हजार टुकड़े किए और उसे लंच बाॅक्स में डालकर खुद खाया और साथ ही अपने कुत्ते को खिलाया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम एलबर्टो सांचेज गोमेज है। 28 वर्षीय युवक अभी बेरोजगार है। जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो उसकी 68 वर्षीय मां मारिया गोमेज की बाॅडी के कुछ हिस्से फ्रिज और प्लास्टिक बैग में मिले। पुलिस ने बताया कि मारिया की एक दोस्त ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखायी। जब पुलिस मारिया के घर छानबीन करने पहुंची और वहां सांचेज से उसकी मां के बारे में पूछा।

सांचेज ने बताया कि-मेरी मां यही मौजूद है पर वह मर चुकी है। मैंने और मेरे कुत्ते ने उन्हें खा लिया है। पुलिस वाले पहले तो उसके बयान पर भौचक्क रह गए। जब घर की खोजबीन की तो उन्हें बाॅडी के कुछ टुकड़े मिले। सांचेज ने बताया कि मां के साथ बहस होने के बाद उसने अपनी मां को मार डाला।

सांचेज अपने ट्रायल में कहा कि उसे टीवी देखते वक्त आवाजें आती थीं कि उसे अपनी मां को मार देना चाहिए। सांचेज ने कहा उसे याद नहीं है कि उसने मां को मारने के बाद उसे खाया है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच करा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023